Helpline +919415567039 || sm.up@smarthindustan.news

Updated Sat, 15 May 2021 11:35 PM

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, तीन की

जेएनएन, सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। वहीं, सूचना मिलने पर एसडीएम व सीओ भी चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं, ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को दे दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

आठ मौतों के बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय, गांव में अफसरों संग पहुंची टीम

जेएनएन, सम्भल : असमोली के गुमसानी गांव में आठ मौतों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद स्वास्थ्य महकमा जाग गया। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों की जांच की। यहां कुछ परिवारों ने जांच का विरोध किया तो पुलिस बुलाकर सबकी जांच हुई। गांव के लोगों को समझाने के लिए खुद एसडीएम सम्भल भी पहुंचे। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनने को कहा। आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद गांव में कोरोना का कितना प्रसार है यह स्पष्ट होगा। विकास खंड क्षेत्र के गांव गुमसानी में काफी संख्या में लोग बुखार व सांस फूलने जैसी दिक्कतों से ग्रसित थे। इतना ही नहीं इससे पीड़ित करीब आठ लोगों की मौत भी हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो गांव में स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी का भी भवन है, लेकिन इस समय वहां पर न तो डॉक्टर है और न ही कोई कर्मचारी, जिसकी वजह से उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी स्थिति के बारे में बताया था, लेकिन उसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ और स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। ऐसे में ग्रामीणों में दहशत के साथ काफी रोष भी था। असमोली सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेजा। टीम ने गुमसानी के प्राथमिक विद्यालय में जाकर ग्रामीणों की जांच करने के साथ ही ग्रामीणों से जानकारी ली। सैंपल के बाद डाक्टरों ने ग्रामीणों से अन्य कोई बीमारी के बारे में भी पूछताछ की। उसके बाद टीम ने पुलिस के साथ घर घर जाकर सभी की जांच की। सबसे पहले वह उन आठ लोगों के घर पहुंचे, जिनकी सांस की परेशानी की वजह से मौत हुई थी। ऐसे में उनके स्वजनों के कोरोना सैंपल लिए। इसके साथ ही टीम ने मुख्य बाजार में खुली दुकानों के दुकानदारों, रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों व अन्य के भी जांच के लिए नमूने लिए।

जिले में 83 मिले संक्रमित, तीन की हुई मौत

जेएनएन, सम्भल: रविवार को जिले में 83 नए संक्रमितों के साथ ही 290 लोगों के स्वस्थ व तीन लोगों की मौत की पुष्टि विभाग की ओर से की गई है। इसमें से एक मौत मुरादाबाद व दो सम्भल स्थित एल-टू अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि रविवार को लैब से जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक 83 नए संक्रमित मिले है, जिसमें नरौली सीएचसी में तैनात एक कर्मचारी के साथ ही हयातनगर थाने में तैनात पुलिस कर्मी संक्रमित मिला है। इतना ही नहीं 290 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। उन्होंने बताया कि अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8284 हो गई है, जिसमें 1977 सक्रिय केस व 6235 लोग स्वस्थ हो चुके है। जबकि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसमें से सम्भल स्थित एल-टू अस्पताल में मुरादाबाद के सोनकपुर निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग व नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर इम्मा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चन्दौसी में बनियाखेडा़ के अशोक नगर निवासी 28 वर्षीय युवक की मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई।